सभी कंप्यूटर आकार में एक जैसे नहीं होते, कुछ कंप्यूटर बड़े तथा कुछ कंप्यूटर छोटे भी होते हैं, आकृति (size) के बनावट के आधार पर कंप्यूटर चार प्रकार के होते हैं।
- माइक्रो कंप्यूटर (Micro Computer)
- मिनी कम्प्यूटर (Mini Computer)
- मेनफ्रेम कम्प्यूटर (Mainframe Computer)
- सुपर कंप्यूटर (Super Computer)
माइक्रो या पर्सनल कंप्यूटर। Micro or Personal Computer
माइक्रो कंप्यूटर आकार में छोटे होते हैं, इसे पर्सनल कंप्यूटर के रूप में भी जाना जाता है, यह एक डिजिटल कंप्यूटर है जो माइक्रोप्रोसेसर पर काम करता है, माइक्रो कंप्यूटर व्यक्तिगत उपयोगकर्ता के लिए डिज़ाइन की जाने वाली व्यक्तिगत कंप्यूटर हैं ये कंप्यूटर छोटे आकार और कम लागत वाले होता हैं। इस पर एक बार में केवल एक ही व्यक्ति कार्य कर सकता है। माइक्रो कंप्यूटर तीन प्रकार के होते हैं।
- डेस्कटॉप कंप्यूटर (Desktop Computer)
- लैपटॉप कंप्यूटर (Laptop Computer)
- पामटॉप कंप्यूटर (Pom top Computer)
डेस्कटॉप कंप्यूटर। Desktop Computer – यह विशेष प्रकार का कंप्यूटर होता है डेस्कटॉप कंप्यूटर को एक डेस्क पर उपयोग करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, इसे स्थानांतरित (एक जगह से दूसरी जगह) करना मुश्किल होता है। इसका प्रयोग अधिकतर रूप से दुकानों घर में स्कूलों या लघु उद्योग में होता है होता है।
लैपटॉप कंप्यूटर। Laptop Computer –लैपटॉप कंप्यूटर डेस्कटॉप कंप्यूटर की तरह ही कार्य करता है, लेकिन यह आकार में उसकी तुलना बहुत छोटा होता है। यह ब्रीफकेस की तरह होता है, इसे इस प्रकार डिजाईन किया गया है कि इसे स्थानांतरित करना बहुत आसान होता है, इस कंप्यूटर में कंप्यूटर के सभी मुख्य उपकरण एक ही में इंक्लूड होते हैं।
पामटॉप कंप्यूटर। Pom-top Computer –यह कंप्यूटर आकार में बहुत छोटा होता है, यह इतना छोटा होता है कि-कि इसे अपनी जेब में भी रख सकते हैं। इसमें एक टच-सेंसिटिव स्क्रीन होती है, यह भी बैटरी से चलता है जिसे बिजली से चार्ज किया जा सकता है। इसकी संग्रहण क्षमता काफी कम होती है।
मिनी कंप्यूटर। Mini Computer
यह माइक्रो कंप्यूटर की तुलना में ज़्यादा शक्तिशाली होते हैं, यह माइक्रो कंप्यूटर से बड़ा और मेनफ्रेम कंप्यूटर से छोटा होता हैं, इसका प्रयोग ट्रैफिक कंट्रोल, बैंकों में तथा बड़ी-बड़ी कंपनियों में किया जाता हैं। इस कंप्यूटर पर एक साथ कई व्यक्ति काम कर सकते हैं। इसकी संग्रहण क्षमता भी अधिक होती है।
मेनफ्रेम कंप्यूटर। Mainframe Computer
यह एक मल्टी-प्रोसेसिंग और मल्टी-यूजर कंप्यूटर है। इस पर एक ही समय में कई प्रोग्राम, कई यूजर रन कर सकते हैं। इसे मध्य श्रेणी सर्वर (Server) के रूप में भी जाना जाता है, यह व्यापार, प्राइवेट सेक्टरो, वित्तीय डेटा और अनुप्रयोगों के लिए उपयोग किया जाता है। इस कंप्यूटर की संग्रहण क्षमता और गति मिनी कंप्यूटर से भी अधिक होती है।
सुपर कंप्यूटर। Super Computer
यह कंप्यूटर अन्य सभी कंप्यूटरों की अपेक्षा अधिक गति और क्षमता वाले होते हैं। इनका इस्तेमाल मौसम जानकारी, उपग्रह या अंतरिक्ष विभाग तथा वैज्ञानिक अनुसंधान में होता है। यह सबसे बड़ा कंप्यूटर होता है। इनमे एक से अधिक C.P.U. होते है, जिससे इनकी गति सबसे अधिक तेज़ व अधिक क्षमता वाले कंप्यूटर होते हैं। यह अत्यंत शक्तिशाली और महंगे होते हैं। भारत का अपना सुपर कंप्यूटर परम और अनुराग हैं।