कंप्यूटर की विशेषताएं

कंप्यूटर में कुछ विशेष गुण होते हैं, जो इसे अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से अलग करते हैं। हर एक कंप्यूटर में उनके आकर और क्षमता के अनुसार विशेष गुण होते हैं, लेकिन कुछ गुण ऐसे भी होते हैं जो सभी कंप्यूटर में सामान होते हैं। तो चलिए कंप्यूटर के कुछ विशेष गुण के बारे में पढ़ते हैं

गति (SPEED) – कंप्यूटर के सभी गुणों में से सबसे बड़ा गुण (SPEED) गति होता है। वास्तव में कंप्यूटर का निर्माण ही कार्यों को जल्दी से पूरा करने के लिए बनाया गया है, यह कठिन से कठिन गणनाएँ भी नैनो सेकेण्ड में पूरा कर लेता है।

भण्डारण क्षमता (STORAGE CAPACITY) – जिस प्रकार हम घटनाओं और दृश्यों को अपने दिमाग़ में याद रखते हैं, उसी प्रकार कंप्यूटर के पास भी सूचनाओ और आकड़ो को याद रखने की शक्ति होती है। मानव अपने द्वारा याद किये आकडे भूल सकते हैं, लेकिन कंप्यूटर आकड़ो को कभी नहीं भूलता जब तक की उसे डिलेट नहीं किया जाये।

शुद्धता (ACCURACY) – कंप्यूटर की सबसे- बड़ी विशेषता होती है, शुद्धता। कंप्यूटर तब तक शुद्ध परिणाम देता है, जब तक इसे ग़लत इनपुट ना दिया जाये, यह हमेशा सही आउटपुट देता है, इसमें कोई गलती नहीं होती है।

स्वचालन (AUTOMATION) – कंप्यूटर के गुणों में से यह भी एक गुण है- ‘स्वचालन’, एक निश्चित आदेश देने के बाद कंप्यूटर स्वतः अपना काम करता रहता है, जब तक उसे रुकने का आदेश ना मिले।

बहु-उपयोगिता (VERSATILITY) – बहु-उपयोगिता कोई गुण नहीं है लेकिन कंप्यूटर के  विशेष गुण होने की वज़ह से इसकी उपयोगिना बहुत बढ़ गयी है। आपने बैंक, दुकान, अस्पताल, रेलवे-स्टेशन आदि स्थानों पर कंप्यूटर द्वारा कम करते देखा होगा, यह सभी कंप्यूटर के विशेष गुण होने की वज़ह से ही हुआ है।