आजकल अधिकांश जगहों जैसे बैंको। कार्यालयों। रेलवे स्टेशनो आदि जगहों पर कंप्यूटर द्वारा कार्य होता है। विशेष गुण होने के कारण कंप्यूटर की उपयोगिता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सभी चाहते हैं कि उनका काम शत-प्रतिशत सही हो, जल्दी हो तथा डाटा भी सुरक्षित रहें। जो कंप्यूटर द्वारा आसानी से किया जा सकता है इसलिए कंप्यूटर अब मानव की ज़रूरत बन गया है।
कंप्यूटर के कुछ विशेष अनुप्रयोग
शिक्षा (education) :-इंटरनेट के माध्यम से हम किसी भी विषय की जानकारी कुछ ही पलों में प्राप्त किया जा सकता हैं स्कूल और कॉलेज को भी इंटरनेट से जोड़ दिया गया है तथा कई जगहों पर स्मार्ट क्लास का प्रयोग किया जा रहा है जो कंप्यूटर के कारण से ही संभव है। कोरोना महामारी के कारण शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर की बड़ी क्रांति आई है। अब तो कंप्यूटर की मदद से बच्चे अपने घर से पढ़ सकते हैं।
उद्योग (Industry) :-उद्योग के क्षेत्र में भी कंप्यूटर का काफ़ी योगदान रहा है। बहुत सारे औधोगिक संस्थान; जैसे-स्टील, केमिकल, तेल कंपनी आदि कंप्यूटर पर निर्भर हैं सयंत्र प्रक्रियाओं के वास्तविक नियंत्रण के लिए भी कंप्यूटर का उपयोग करते हैं।
बैंक (Bank) :-बैंकिंग के क्षेत्र में कंप्यूटर के अनुप्रयोग ने क्रांति ला दी है आज बैंकों के अधिकांश कार्य, जैसे ऑनलाइन बैंकिंग, एटीएम द्वारा पैसे निकालना, चेक का भुगतान, एक शहर से दूसरे शहर में पैसे भेजना, रुपए गिनना इत्यादि कंप्यूटर के द्वारा ही संभव है।
वाणिज्य (Commerce) :-दुकान, बैंक, बीमा, क्रेडिट कंपनी आदि में कंप्यूटर का अधिकतम उपयोग होता है कंप्यूटर के बिना कार्य करना वित्तीय दुनिया के लिए असंभव हो गया है।
ई-कॉमर्स (E-commerce) :-ई-कॉमर्स इंटरनेट की एक उपयोगिता है जिसकी सहायता से इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से व्यापार किया जाता है ई-कॉमर्स शब्द का अर्थ, लेनदेन अर्थात व्यापार है और यदि लेनदेन कंप्यूटर, उसके नेटवर्क तथा संचार प्रणाली की सहायता से इलेक्ट्रॉनिक माध्यम द्वारा किया जाता हो तो इसे ई-कॉमर्स कहते हैं।
मनोरंजन (Entertainment) :-मनोरंजन के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग प्राय: सिनेमा, टेलीविजन कार्यक्रमों, वीडियो गेम इत्यादि के रूप में किया जाता है इसमें कंप्यूटर ग्राफिक का प्रयोग किया जाता है ग्राफिक की सहायता से फ़िल्मों में ऐसे विशेष प्रभाव भी डाले जाते हैं। जो पहले संभव नहीं थे मल्टीमीडिया के प्रयोग ने तो कंप्यूटर को बहुआयामी बना दिया है।
संचार (Communication) :-कंप्यूटर के प्रयोग ने संचार के क्षेत्र में इंटरनेट के प्रयोग को संभव बनाया है कंप्यूटर के अभाव में आधुनिक संचार व्यवस्था की कल्पना नहीं की जा सकती, टेलीफोन और इंटरनेट ने संचार क्रांति को जन्म दिया है तंतु प्रकाशिकी संचरण में भी कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है।
प्रशासन (Administration) :-प्रत्येक संस्थान में अपना एक आंतरिक प्रशासन होता है और प्रशासनिक कार्य कंप्यूटर से ही किए जाते हैं प्रशासन में पारदर्शिता लाने, सरकार के कार्यों को जनता तक पहुँचाने तथा विभिन्न प्रशासनिक यंत्रों में सामंजस्य के लिए प्रशासन का उपयोग कंप्यूटर की सहायता से ही संभव है।
चिकित्सा (Medical) :-चिकित्सा के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग विभिन्न शारीरिक रोगों को पता लगाने के लिए किया जाता है। रोगों का विश्लेषण तथा निदान भी कंप्यूटर द्वारा संभव है आधुनिक युग में एक्सरे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड इत्यादि विभिन्न जांचों में कंप्यूटर का प्रयोग विस्तृत रूप से हो रहा है।
रक्षा एवं आंतरिक प्रौद्योगिकी (Defense and Space Technology) :-मिसाइल, रडार, वायुयान नियंत्रण, अंतरिक्ष की घटनाओं, ग्रहों, उपग्रहों आदि का सूक्ष्म अध्ययन करने में भी कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है।