जैसा की हम सभी जानते हैं कि कंप्यूटर के 4 मुख्य उपकरण होते हैं। लेकिन कंप्यूटर में कुछ सहायक उपकरण जोड़ देने के बाद कंप्यूटर पर कार्य करना बहुत आसन हो जाता है। तो चलिए आज कंप्यूटर के कुछ सहायक उपकरण के बारे में पढ़ते हैं-
स्कैनर:- स्कैनर प्रिंटर की तरह दिखने वाला डिवाइस है, स्कैनर की मदद से हम हार्ड कॉपी को सॉफ्ट कॉपी में बदलते हैं।
माइक्रोफोन:- यह ध्वनि तरंगो को ऑडियो सिगनल में बदलने का कार्य करता है। इसका प्रयोग कंप्यूटर पर बातचीत या साउंड रिकॉर्ड करने में किया जाता है।
वेब कैम:- वेब कैम की मदद से हम उन सारे मोमेंट को कैप्चर कर सकते हैं जिस पर वेब कैम को फोकस किया गया हो। वेब कैम एक ऐसी डिवाइस है जो मदद से हम कंप्यूटर पर विडियो चैट भी कर सकते हैं।
बार कोड रीडर:- यह डिवाइस भी स्कैनर की तरह होता है, यह भी स्कैनिंग का ही काम करता है, लेकिन यह केवल विशेष प्रकार के बने चित्र (बार कोड) को ही स्कैन करता है।
ऑप्टिकल मार्क रीडर:- यह डिवाइस भी स्कैनिंग का ही कार्य करता है, लेकिन यह पेंसिल या पेन द्वारा बनाये गए ऑप्टिकल मार्क को ही स्कैन करता है।
जॉयस्टिक:- यह कार के गियर की तरह दिखने वाला एक इनपुट डिवाइस है, जो कंप्यूटर पर गेम कण्ट्रोल करने में काम आता है।
प्रिंटर:- प्रिंटर सॉफ्ट कॉपी को हार्ड कॉपी में बदलने वाला एक आउटपुट डिवाइस है जो कंप्यूटर के डाटा को छापने का कार्य करता है ।
स्पीकर:- यह ऑडियो सिगनल को ध्वनि तरंग में बदलने वाला एक ऐसा आउटपुट डिवाइस है जिसकी मदद से हम कंप्यूटर पर ऑडियो को सुन सकते हैं।
हैडफ़ोन:- हैडफ़ोन भी स्पीकर की तरह कार्य करता हैं, लेकिन इसका प्रयोग ऑडियो को अकले सुनने में किया जाता है।